झुंझुनूं में टोल प्लाजा के पास कार-ट्रक की भीषण टक्कर, दो की मौत
सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात हुए हादसे में चार घायल, बचाव में जुटी पुलिस और समिति
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हुए। पुलिस और बचाव दल ने फंसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतकों की पहचान शर्मीला और महेंद्र के रूप में हुई। सभी घायल मरीजों का उपचार अस्पताल में जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हुई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस और बचाव दल ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
कार ड्राइवर ने ब्रेकर पर स्पीड कम की थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने कार का गेट तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को एम्बुलेंस से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चूरू हाल सीकर निवासी शर्मीला और गुढ़ा निवासी महेंद्र को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल सिथल निवासी ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, हरिराम, शीशराम और आलोक का सूरजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग दिल्ली स्थित एक आश्रम से धार्मिक यात्रा पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। देर रात उनकी कार रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास पहुंची, जहां ब्रेकर पर कार धीमी हुई। ट्रक ड्राइवर ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टल नहीं सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया। अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- टक्कर कहां और कब हुई थी?
- टक्कर झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात हुई थी।
- मृतक कौन थे और कहाँ के निवासी थे?
- शर्मीला चूरू, और महेंद्र गुढ़ा के निवासी थे, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
- घायलों का क्या हाल है?
- सिंथल निवासी ओमप्रकाश का बीडीके अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि हरिराम, शीशराम और आलोक सूरजगढ़ अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
- टक्कर कैसे हुई थी?
- टक्कर तब हुई जब कार ब्रेकर पर धीमी हुई थी और पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.