अमेरिका-ईरान तनाव से सेंसेक्स 700 अंक गिरा
निफ्टी के कई सेक्टरल सूचकांकों में दो से तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जिससे सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिर गया, जबकि निफ्टी के प्रमुख सेक्टरल सूचकांकों में 2-3 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। तनाव ने एशियाई बाजारों को भी प्रभावित किया, वहीं कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई, जो 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी के प्रमुख सेक्टरल सूचकांकों में दो से तीन फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर निफ्टी आईटी में 2.53 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.11 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 2.34 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यबरेबल्स में 1.23 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 1.60 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.06 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.11 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.48 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.16 फीसदी की गिरावट देखी गई।
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी चिंताओं के चलते एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई है। साउथ कोरिया का सूचकांक कोस्पी 2.87 फीसदी गिर गया। S&P/ASX 200 इंडेक्स में 1.09 फीसदी और Topix में 1.44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि अमेरिकी हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही सीमित हो सकती है। इसने जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है, जिसमें बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए।
ईरानी सरकारी मीडिया ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले की भी सूचना दी है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.82 फीसदी या 0.78 डॉलर की बढ़त के साथ 95.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिका-ईरान तनाव का क्या प्रभाव पड़ा?
- सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक की गिरावट आई और निफ्टी सूचकांकों में 2 से 3 फीसदी की कमी देखी गई।
- अमेरिका-ईरान तनाव के कारण किन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट देखी गई?
- कोस्पी 2.87 फीसदी, S&P/ASX 200 इंडेक्स 1.09 फीसदी और Topix 1.44 फीसदी गिर गया।
- ब्रेंट क्रूड की वर्तमान कीमत क्या है?
- ब्रेंट क्रूड 95.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.