अश्लील फोटो-वीडियो वायरल से विवाहिता ने की आत्महत्या
पति के चचेरे भाई समेत तीन के खिलाफ कंचनपुर में मामला दर्ज
धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के चचेरे भाई समेत तीन आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के चचेरे भाई समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2013 में उसकी बहन की शादी कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। करीब एक साल पहले मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ नरेंद्र पुत्र हेमसिंह ने विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। आरोप है कि आरोपी इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी निरंजन मृतका के पति का रिश्ते में चचेरा भाई है। उसके दो भाइयों ने हाल ही में फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस वजह से विवाहिता सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव से घिरी रही।
घटना की सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के पति, देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की?
- अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी के कारण विवाहिता ने आत्महत्या की।
- घटना का मुख्य आरोपी कौन है?
- मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ नरेंद्र है, जो मृतका के पति का चचेरा भाई है।
- फोटो-वीडियो कब से बनाए जा रहे थे?
- करीब एक साल पहले मुख्य आरोपी ने विवाहिता के फोटो-वीडियो बनाए थे।
- पुलिस ने किस प्रकार की जानकारी जुटाई है?
- पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.