झुंझुनूं में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ईयरफोन लगे होने से हॉर्न नहीं सुना, हादसा रविवार सुबह गुढ़ा फाटक के पास
झुंझुनूं के गुढ़ा फाटक के पास रविवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक विकास उर्फ आशीष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक रेलवे ट्रैक पर पैदल चल रहा था और कानों में ईयरफोन लगाकर जयपुर जाने वाली ट्रेन की आवाज़ नहीं सुन सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनूं के गुढ़ा फाटक के पास रविवार सुबह 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान विकास उर्फ आशीष के रूप में की है। परिजन बताते हैं कि वह दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था।
पुलिस के मुताबिक, युवक लोहारू से जयपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पर पैदल चल रहा था और उसके कानों में ईयरफोन लगे थे। ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ने आवाज़ नहीं सुनी।
हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से युवक के ईयरफोन बड्स, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।
परिजनों के अनुसार विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और चश्मे की दुकान पर काम करता था। वह परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करता था। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विकास के परिवार के बारे में क्या जानकारी है?
- विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और चश्मे की दुकान में काम करता था।
- परिजन हादसे के बाद क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं?
- परिवार में विकास की मौत की खबर सुनकर कोहराम मचा है।
- पुलिस ने मौके से क्या-सामान बरामद किया?
- पुलिस ने युवक के ईयरफोन बड्स, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.