सलूम्बर में 25 वार्डों के लिए 62 उम्मीदवार मैदान में
सलूम्बर नगर परिषद चुनाव के लिए 25 वार्डों में 62 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग 11 सितंबर को होगी और मतगणना 14 सितंबर को। 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया।
राजस्थान से जुड़ी सभी ख़बरें, अपडेट और कवरेज एक जगह।
सलूम्बर नगर परिषद चुनाव के लिए 25 वार्डों में 62 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग 11 सितंबर को होगी और मतगणना 14 सितंबर को। 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया।
डीग में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। ईवीएम जांच, मतदान दल गठन और आचार संहिता की निगरानी पर जोर दिया गया।
खैरथल-तिजारा जिले के कांकरा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने 2 हेक्टेयर भूमि पर 500 पौधे लगाए। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
राजसमंद के घाटी गांव में मकान की छत पर 10 फीट लंबा अजगर दिखा। बच्चों ने शोर मचाया, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
हनुमानगढ़ में पुलिस ने फलोदी के युवक से 1 किलो अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया। अफीम की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
धौलपुर के कृषि पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीपीसी प्रक्रिया पूरी करने और गैर-विभागीय कामों से मुक्त करने की मांग की गई। आंदोलन की चेतावनी भी द
डीग पुलिस ने मोबाइल हैकिंग और फिशिंग लिंक से बॉटनेट मैलवेयर के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी की। CERT-In का ऐप मोबाइल सुरक्षा में मदद करता है। साइबर ठगी पर 1930 पर सूचना दें।
फलोदी के जेरिया में मल्लीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सीजन शुरू, 30 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता को मिलेगा 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी।
गंगापुर सिटी में गुरुवार को हुई हल्की बारिश से गर्मी और उमस में राहत मिली। तापमान 29 डिग्री तक गिरा, खरीफ फसलों को फायदा होने की उम्मीद।
बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के आकाश मानसिक विमंदित होने के कारण एक साल पहले घर से गया था। मुंबई की संस्था ने उसे सुरक्षित परिजनों को सौंपा।
हनुमानगढ़ में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक से आधार-पैन कार्ड लेकर बैंक खाता खुलवाया गया, जिसमें 43 लाख रुपए का लेनदेन हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
प्रतापगढ़ के धरियावद बस स्टैंड पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिव साहू रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच में गंदगी, बिना ढके खाना और खराब तेल पाया गया। विभाग ने सुधार के लिए नोटिस जारी