राजस्थान में 2.18 लाख अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा
11 जिलों में 666 केंद्रों पर दो पारियों में होगी परीक्षा, ओएमआर में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य
राजस्थान में 2021 की रद्द की गई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसमें 2.18 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा 11 जिलों के 666 केंद्रों पर दो पारियों में होगी और सुरक्षा के लिए फेस रिकग्निशन, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन व अन्य उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 11 जिलों में 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी दो पारियों में परीक्षा देंगे।
परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य हिंदी के पेपर से शुरू होगी। दूसरी पारी दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान की होगी। प्रत्येक पेपर में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प अनुत्तरित प्रश्न के रूप में भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के चेहरे का फेस रिकग्निशन, थंब इंप्रेशन और बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन से मिलान किया जाएगा। प्रवेश के दौरान हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच भी होगी। मेटा ग्लासेस, ब्लूटूथ डिवाइस सहित हाईटेक उपकरणों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी। डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी एसओजी और एटीएस की तरफ से रखी जाएगी। किसी भी गलत गतिविधि, फर्जीवाड़े या डमी अभ्यर्थी को बैठाने के प्रयास पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा के दौरान डिबार किए गए अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कर्नल केसरी सिंह ने अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। भर्ती के लिए पहले हुई परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया, तब 8 मई 2025 को पहले केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया था। बाद में सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गई है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त परिवहन की भी व्यवस्था की गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- परीक्षा के दौरान सुरक्षा के क्या उपाय किए जाएंगे?
- पुलिस और प्रशासन की निगरानी के साथ वीडियोग्राफी की जाएगी और धांधली के प्रयासों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- क्या सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है?
- शुरू में केवल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था, बाद में सभी को परीक्षा में शामिल होने की छूट मिली।
- परीक्षा में कितने पेपर होंगे और उनके विषय क्या हैं?
- दो पेपर होंगे: पहला सामान्य हिंदी का और दूसरा सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का।
- पेपर लीक के कारण क्या कार्रवाई की गई थी?
- 2021 की परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
- क्या अभ्यर्थियों के लिए कोई विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है?
- अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था की गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.