बाड़मेर में 19 सितंबर को अल्पसंख्यक संघ का शैक्षिक सम्मेलन
सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों पर चर्चा होगी
बाड़मेर में 19 सितंबर को अल्पसंख्यक संघ का शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। राजस्थान के विभिन्न जिलों में भी शिक्षक संघ के जिलास्तरीय सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। जेइसलमेर में चुनाव आचार संहिता के कारण सम्मेलन स्थगित किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। उद्घाटन समारोह में भादरा के पूर्व विधायक कॉमरेड बलवान पूनिया मुख्य अतिथि होंगे।
अल्पसंख्यक संघ के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद ने बताया कि यह सम्मेलन शिक्षकों की समस्याओं, सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच होगा। विभिन्न स्कूलों में शिक्षक साथियों से संपर्क कर सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राजगढ़ में आयोजित होगा। इसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह महेचा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
जिला प्रवक्ता दामोदर आचार्य ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षाविद कमलसिंह महेचा, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी युवराज कागा, प्रदेशाध्यक्ष प्रारम्भिक शिक्षा छगनसिंह लूणू और महिला प्रदेशाध्यक्ष मीना मंसूरिया भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ बालोतरा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन भी 19 सितंबर को सिंधु पैलेस भवन में होगा। इसके पूर्व संघ के पदाधिकारियों ने सिणधरी और पायला कला क्षेत्र के कई स्कूलों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर को रामूबाई गणेशमल गोलेच्छा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहरू नगर में होगा। इसमें शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर मंथन होगा।
जैसलमेर में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता के कारण अपना जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन स्थगित कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष जसवंतसिंह भाटी ने कहा कि सम्मेलन को किसी दबाव या प्रतिबंध के माहौल में नहीं होना चाहिए।
चूरू जिले में शिक्षक संघ रेसा-पी का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन 18 सितंबर को राजकीय बागला उमावि में शुरू होगा। इसमें जिलेभर के प्राचार्य कैडर की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
सम्मेलन सुबह 10 बजे माल गोदाम रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में होगा
रफीक मोहम्मद, जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक संघ राजस्थान शाखा
आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
पदाधिकारी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राजस्थान शिक्षक संघ के सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?
- इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और शिक्षक हितों पर विचार-विमर्श करना है।
- चूरू जिले में शिक्षक संघ के सम्मेलन में क्या विषय चर्चित होंगे?
- इस सम्मेलन में जिलेभर के प्राचार्यों की समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी।
- अल्पसंख्यक संघ के सम्मेलन में कौन-कौन मुख्य अतिथि होंगे?
- भादरा के पूर्व विधायक कॉमरेड बलवान पूनिया मुख्य अतिथि होंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.