देवधाम जोधपुरिया मेले में करंट से जयपुर युवक की मौत
तीन महिलाएं घायल, घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
टोंक के देवधाम जोधपुरिया मेले में स्टील की रेलिंग में करंट दौड़ने से जयपुर के 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हुईं। घायल महिलाओं का इलाज निवाई उप जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक महिला को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जयपुर। टोंक के देवधाम जोधपुरिया में लक्खी मेले के दौरान स्टील की रेलिंग में करंट दौड़ने से जयपुर के 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन महिलाएं भी घायल हुईं, जिनका इलाज निवाई के उप जिला अस्पताल में चल रहा है।
हादसा बुधवार रात मेले के मुख्य द्वार के पास हुआ, जहां स्टील की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ गया। इससे पीयूष पुत्र भंवर सिंह गुर्जर (20) निवासी तोप खाना, इंद्रा बाजार, जयपुर की मौत हो गई। तीन महिलाएं मंजू देवी (33) पत्नी पुरण गुर्जर, निवासी ढाणी नारायणपुर डूंगरी, जिला कोटपूतली, बीना देवी (34) पत्नी बद्री प्रसाद गुर्जर, निवासी अजपुरा, थाना नारायणपुर, जिला कोटपूतली और मनीषा गुर्जर (17) निवासी मानकोट, थाना थानागाजी घायल हुईं।
घायलों को उपचार के लिए निवाई के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मनीषा की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंची महिलाओं से पुलिस और प्रशासन ने हादसे की जानकारी ली।
हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस उप जिला अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भीड़ के कारण एंबुलेंस को रास्ता बनाने में कठिनाई हुई।
पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। रेलिंग में करंट कैसे आया और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हादसा कब और कहां हुआ?
- हादसा बुधवार रात मेले के मुख्य द्वार के पास हुआ था।
- हादसे में घायल महिलाएं कौन हैं?
- घायल महिलाएं मंजू देवी, बीना देवी और मनीषा गुर्जर हैं, जो विभिन्न जिलों से हैं।
- क्या पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया?
- जी हां, सदर थाना पुलिस उप जिला अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया।
- हादसे के बाद मेले में क्या स्थिति रही?
- हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ के कारण एंबुलेंस को रास्ता बनाने में कठिनाई हुई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.