डूंगरपुर की 2 खबरें: डूंगरपुर में NH-48 पर पांच लाख की अवैध शराब जब्त
डूंगरपुर में पर्युषण के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया
डूंगरपुर में NH-48 पर आबकारी विभाग ने पांच लाख रुपए मूल्य की 60 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन डूंगरपुर के विभिन्न जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म का धार्मिक आयोजन और पूजा-अर्चना की गई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डूंगरपुर। डूंगरपुर ज़िले की ताज़ा खबरें एक जगह — डूंगरपुर में NH-48 पर पांच लाख की अवैध शराब जब्त; डूंगरपुर में पर्युषण के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया.
डूंगरपुर में NH-48 पर पांच लाख की अवैध शराब जब्त
डूंगरपुर जिले में आबकारी विभाग ने एनएच-48 पर बरौठी के पास अवैध शराब से भरी एक लग्जरी कार जब्त की है। इस कार में पंजाब निर्मित 60 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली है जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। आबकारी निरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
आबकारी निरीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एनएच-48 पर गुजरात से शराब तस्करी की जा रही है। नाकेबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आती दिखी। टीम ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी।
पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर बिछीवाड़ा हाईवे से नीचे गाड़ी उतारकर झाड़ियों की मदद से भाग गया। कार जब्त कर जांच की गई तो उसमें फर्जी नंबर प्लेटें मिलीं।
कार में कुल 60 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्कर इन फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल अपनी पहचान छिपाने के लिए करते थे। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डूंगरपुर में पर्युषण के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म मनाया गया
डूंगरपुर में पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया। इस दौरान सुबह से देर रात तक धार्मिक आयोजन और संगीत संध्या के कार्यक्रम आयोजित हुए। आसपुर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान मूल नायक आदिनाथ का जलाभिषेक किया।
आसपुर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में केसर पूजा, पंचामृत अभिषेक और शांति धारा सहित कई तरह की पूजाएं की गईं। इनमें मूल नायक आदिनाथ पूजा, दस लक्षणी पूजा, सोलह कारण पूजा, पंच मेरु पूजा, नंदीश्वर पूजा, नमिनाथ पूजा और धूप दशमी पूजा शामिल थीं। कतिसौर के दिगंबर जैन मंदिर में हर्षित पुत्र कारीलाल जैन परिवार ने जलाभिषेक, शांतिधारा और केशर की बोली का लाभ लिया।
आसपुर नरसिंहपुरा के शांतिनाथ जैन मंदिर में शांतिलाल जैन, चंपालाल भूखिया और कमलेश भूखिया की मौजूदगी में पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर सेठ लक्ष्मीचंद ककावत, केसरीमल रामा, नरेंद्र जैन, महावीर चंदावत, रमेश जैन, अमरचंद जैन, देवीलाल जैन और लक्ष्मीलाल जैन समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। बनकोड़ा के अजीतनाथ मंदिर और रामगढ़ के आदिनाथ जैन मंदिर सहित कई कस्बों में भी भगवान की पूजा कर अर्घ्य चढ़ाए गए।
जैन धर्म के अनुसार, चौथे दिन उत्तम शौच यानी लोभ का त्याग करने के बाद मन शुद्ध होता है। एक शुद्ध मन वाला व्यक्ति ही सत्य बोल सकता है, इसलिए पांचवें दिन सत्य धर्म की आराधना की जाती है। इसमें क्रोध, लोभ, भय या हंसी में भी झूठ न बोलना और ऐसा सच बोलना शामिल है जो सबका हित करे। कतिसौर में पांच उपवास रखने वाली वंदना पत्नी हर्षित जैन का पारणा कल पूजा-अर्चना के बाद करवाया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अवैध शराब जब्त करने की कार्रवाई कैसे हुई?
- आबकारी निरीक्षक राहुल शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने NH-48 पर नाकेबंदी कर कार को रोका। जब ड्राइवर ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा कर कार जब्त की।
- कार में जब्त की गई शराब किस प्रकार की थी?
- कार में कुल 60 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली, जो पंजाब में निर्मित थी, और तस्कर फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल कर रहा था।
- पर्युषण के पांचवें दिन क्यों सत्य धर्म मनाया जाता है?
- जैन धर्म के अनुसार, चौथे दिन लोभ का त्याग कर मन शुद्ध होता है और पांचवें दिन शुद्ध मन से सत्य बोलने के लिए सत्य धर्म की आराधना की जाती है।
- पर्युषण महापर्व के दौरान डूंगरपुर में कौन-कौन से धार्मिक आयोजन हुए?
- आसपुर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जलाभिषेक, केसर पूजा, पंचामृत अभिषेक सहित कई पूजाएं और संगीत संध्या के कार्यक्रम आयोजित हुए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.