National 2 MIN READ

खाली पड़ी सरकारी इमारतों पर ठंड से निपटने के लिए बनेगा रैन बसेरा

लखनऊ, 12 दिसम्बर ()। बेघरों को अब सर्दी से बचाने के लिए सिर पर छत होगी क्योंकि राज्य की राजधानी में खाली पड़ी इमारतों को रैन बसेरा के रुप में उपयोग किया जाएगा। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने दिया है।
AI सार

लखनऊ में जिला मजिस्ट्रेट ने सर्दी से बेघरों को बचाने के लिए खाली सरकारी इमारतों और मैरिज लॉन को अस्थायी रैन बसेरा के रूप में उपयोग करने का आदेश दिया है। मौजूदा रैन बसेरों में गर्म पानी, कंबल, मेडिकल किट जैसी सुविधाएं उन्नत की जाएंगी और जरूरत पड़ने पर नए आश्रय खोले जाएंगे।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

खाली पड़ी सरकारी इमारतों पर ठंड से निपटने के लिए बनेगा रैन बसेरा
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

लखनऊ, 12 दिसम्बर ()। बेघरों को अब सर्दी से बचाने के लिए सिर पर छत होगी क्योंकि राज्य की राजधानी में खाली पड़ी इमारतों को रैन बसेरा के रुप में उपयोग किया जाएगा। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार ने कहा है कि, राज्य की राजधानी में खाली पड़े सरकारी भवनों और मैरिज लॉन को अस्थायी रैन बसेरों के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि मौजूदा रैन बसेरों में सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा।

साथ ही आश्रयों में गर्म पानी, कंबल और मेडिकल किट जैसी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा एंबुलेंस और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा, शहर में 17 स्थायी और सात अस्थायी रैन बसेरे हैं, जो स्वैच्छिक संगठनों और लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। अगर तापमान में और गिरावट आती है तो आने वाले दिनों में और आश्रय खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, अधिकारियों को जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने और आश्रय गृहों में गर्म पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, इस कदम से दिहाड़ी मजदूरों, निराश्रित और बेघर लोगों को शीत लहर सहन करने के लिए आश्रय मिलेगा।

लखनऊ नगर निगम आयुक्त इंदिराजीत सिंह ने कहा, हमने रैन बसेरों की जानकारी, सुविधाओं की शिकायत और आश्रयों में चिकित्सा सहायता के अनुरोध के लिए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा, एलएमसी ने 860 बिंदुओं की पहचान की है जिन्हें अलाव के लिए चिह्न्ति किया गया है।

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी खुले में न सोए। आदर्श व्यापार मंडल ने 10 रैन बसेरों में सामुदायिक रसोई शुरू करने का आश्वासन दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रैन बसेरों में कौन-कौन सी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं?
रैन बसेरों में गर्म पानी, कंबल, मेडिकल किट, एंबुलेंस और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
03 शिक्षा चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ वॉकाथॉन, प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई
04 स्वास्थ्य पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल
Trust & Transparency

How this story was handled

Published12 दिसंबर 2022, 20:54 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:39 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

National

राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द

राज्य

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

मौसम

लखनऊ में दो दिन तेज धूप और उमस का असर रहेगा

राज्य

योगी ने यूपी टेक्स-2026 का उद्घाटन कर प्रदेश को ग्लोबल हब बताया

Recommended Stories

More from National
ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली
National
इससे जुड़ी ख़बरें

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द
National
इससे जुड़ी ख़बरें

राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 20 सितंबर 2026
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 5 सितंबर 2026
लखनऊ में दो दिन तेज धूप और उमस का असर रहेगा
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

लखनऊ में दो दिन तेज धूप और उमस का असर रहेगा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 10 सितंबर 2026
योगी ने यूपी टेक्स-2026 का उद्घाटन कर प्रदेश को ग्लोबल हब बताया
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

योगी ने यूपी टेक्स-2026 का उद्घाटन कर प्रदेश को ग्लोबल हब बताया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 8 सितंबर 2026
लखनऊ में AI से बना कलश पंडाल, 10 दिन में 2 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

लखनऊ में AI से बना कलश पंडाल, 10 दिन में 2 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 14 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह बारिश के बीच कोई चेतावनी नहीं
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह बारिश के बीच कोई चेतावनी नहीं

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 12 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे
नौकरी / करियर
इससे जुड़ी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
03 शिक्षा चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ वॉकाथॉन, प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई
04 स्वास्थ्य पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.