वीर जवानों को 1 नवंबर से आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा
सेना, नौसेना और वायु सेना मेडल विजेताओं के साथ परिवार को भी मिलेगा लाभ
भारत सरकार ने 1 नवंबर 2026 से सेना, नौसेना और वायु सेना मेडल प्राप्त वीर जवानों और उनके परिवार के लिए भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा शुरु करने का फैसला किया है। यह सुविधा IRCTC के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और सत्यापन के बाद लागू होगी, जिसमें फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में यात्रा शामिल है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली। भारत सरकार ने वीरता पदक विजेताओं और उनके परिवारों के सम्मान में भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा 1 नवंबर 2026 से IRCTC के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से लागू होगी।
इस सुविधा के तहत सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित जवान और उनके पात्र परिवार के सदस्य भारतीय रेलवे की फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही एक सहयोगी भी उनके साथ मुफ्त यात्रा कर सकेगा।
पहले यह सुविधा केवल छह प्रमुख वीरता पुरस्कारों के विजेताओं को मिलती थी, जिनमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शामिल हैं। अब सेना, नौसेना और वायु सेना मेडल को भी इस दायरे में शामिल किया गया है।
लाभार्थियों को भारतीय रेलवे रियायत कार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद सत्यापन के बाद उन्हें ई-पास जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक किए जा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और कागजरहित रखी गई है।
वीरता पदक विजेताओं के जीवनसाथी, विधवा या विधुर को पुनर्विवाह तक यह सुविधा मिलेगी। अविवाहित बलिदानियों के माता-पिता भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने इस पहल के लिए डिजिटल व्यवस्था तैयार की है और इसे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेरठ जैसे सैन्य परंपरा वाले शहरों में इसका विशेष महत्व है, जहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और सैन्य परिवार रहते हैं।
रेलवे प्रशासन पात्र लाभार्थियों के लिए आजीवन मुफ्त रेल यात्रा के पास या कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाएगा। यह सुविधा देश के वीर जवानों के साहस, सेवा और बलिदान के प्रति सम्मान के तौर पर देखी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कौन-कौन से परिवार सदस्य इस मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं?
- वीरता पदक विजेताओं के जीवनसाथी, विधवा, विधुर और अविवाहित बलिदानियों के माता-पिता यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
- इस मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए पंजीकरण कैसे करना होगा?
- लाभार्थियों को भारतीय रेलवे रियायत कार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद सत्यापन के आधार पर ई-पास मिलेगा।
- क्या यह मुफ्त यात्रा सुविधा केवल फिजिकल पास के माध्यम से उपलब्ध होगी?
- नहीं, पूरी प्रक्रिया डिजिटल और कागजरहित है, और टिकट IRCTC की वेबसाइट से बुक किए जाएंगे।
- रक्षा मंत्रालय इस योजना को कैसे देखता है?
- रक्षा मंत्रालय इसे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण एवं सम्मान का महत्वपूर्ण कदम मानता है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.