राहुल गांधी के छात्रों की गूंज से भाजपा में खलबली
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रद्द, भाजपा की प्रदेश सरकार डरी
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन नेहरू स्टेडियम न मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने कार्यक्रम की तैयारी की थी, लेकिन राहुल गांधी का दौरा स्थगित कर दिया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर भाजपा की प्रदेश सरकार और नगर निगम की भाजपा परिषद बुरी तरह से डरी हुई है। कांग्रेस ने 19 सितंबर को इंदौर में यह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने के कारण आयोजन रद्द कर दिया गया।
कांग्रेस ने नगर निगम से नेहरू स्टेडियम मांगा था, लेकिन नियम-कायदे का हवाला देते हुए नगर निगम ने स्टेडियम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम रीजनल पार्क के सामने खाली जमीन पर कराने की तैयारी की गई थी। मैदान को समतल करने के साथ अन्य तैयारियां शुरू हो गई थीं, लेकिन अचानक राहुल गांधी के दौरे को टाल दिया गया।
राहुल गांधी के इंदौर आने और कार्यक्रम को लेकर बीते दो दिनों से दोपहर से लेकर रात तक बैठकों का दौर चला। पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई और रणनीति बनाई गई। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
नीट पेपर लीक कांड, शिक्षा, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अन्य विषयों के साथ पार्टी का मकसद छात्रों के बीच अपना राजनीतिक संदेश पहुंचाना भी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में 19 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंदौर सहित पूरे प्रदेश के नेता सक्रिय हो गए थे।
अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा, "राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से नगर निगम में भाजपा की परिषद और भाजपा की प्रदेश सरकार बुरी तरह से डरी हुई है।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए किस स्थान की मांग की थी?
- कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए इंदौर के नेहरू स्टेडियम की मांग की थी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.