सत्यम मिश्रा बने नए सीईओ, महाकुंभ में सीएम ने किया था सम्मानित
प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को मिली विश्वनाथ ट्रस्ट की जिम्मेदारी
प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को श्रीकाशी विश्वनाथ ट्रस्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। वे 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुंभ में सम्मानित भी किए गए थे। सत्यम मिश्रा ने पहले बरेली, गाजीपुर, महाराजगंज, चित्रकूट, रामपुर और मुरादाबाद में प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को श्रीकाशी विश्वनाथ ट्रस्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मानित किया था।
सत्यम मिश्रा हरदोई के निवासी हैं और 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार बरेली के डिप्टी कलेक्टर के रूप में काम शुरू किया था। इसके बाद 25 जुलाई 2022 तक इसी पद पर रहते हुए गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में भी डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनाती हुई।
26 जुलाई 2022 को उन्हें रामपुर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया और एक सितंबर 2023 से वे मुरादाबाद में एडीएम रहे। पिछले साल छह जनवरी को प्रयागराज के एडीएम सिटी के पद पर तैनात हुए।
सत्यम मिश्रा के पहले विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा थे, जो दो साल सात महीने तक इस पद पर रहे। उनका तबादला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव के पद पर किया गया है।
प्रयागराज में पेपर लीक मामले को लेकर तीन महीने पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के सर्किट हाउस के कार्यक्रम को रोकने पर सत्यम मिश्रा के साथ लंबी बहस हुई थी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सत्यम मिश्रा का मूल घर कहाँ है?
- सत्यम मिश्रा हरदोई के निवासी हैं और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात रहे हैं।
- विश्वनाथ मंदिर के पहले सीईओ कौन थे?
- विश्वनाथ मंदिर के पहले सीईओ विश्वभूषण मिश्रा थे, जो दो साल सात महीने तक पदस्थ रहे।
- सत्यम मिश्रा ने किन जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में काम किया?
- उन्होंने बरेली, गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्य किया।
- सत्यम मिश्रा की डिप्टी कलेक्टर पद की अवधि कब तक रही?
- वे 2017 से 25 जुलाई 2022 तक डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात रहे।
- सत्यम मिश्रा का प्रयागराज में विवाद किस वजह से हुआ था?
- प्रयागराज में पेपर लीक मामले के तहत आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के कार्यक्रम को रोकने को लेकर उनकी बहस हुई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.