मुरादाबाद में दौड़ के दौरान अभ्यर्थी शिवम की मौत
शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर गिरने से हुई मौत
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान शिवम यादव की तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ते समय शिवम यादव की तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवम यादव, जो बरेली के मढ़ीनाथ मुहल्ला के निवासी थे, शुक्रवार को नौवीं वाहिनी पीएसी में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में शामिल थे। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्राउंड के 12 चक्कर पूरे करने थे। अंतिम राउंड से करीब 50 मीटर पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े।
मैदान में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और तत्पश्चात जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
शिवम के परिवार में उनकी पत्नी कोमल और तीन साल की बेटी है। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह घर पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
शिवम की मौत की सूचना मिलने पर उनके पिता विनोद यादव की भी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार सिविल लाइंस और नागफनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिविल लाइन भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- शिवम यादव कब और कहाँ भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे थे?
- शिवम यादव शुक्रवार को नौवीं वाहिनी पीएसी में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में शामिल थे।
- घटना के बाद पुलिस और अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की?
- एसपी क्राइम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और परिजनों के आने के बाद शव के संबंध में आगे की कार्रवाई करेंगे।
- शिवम की मौत के बाद उनके पिता की तबीयत कैसी रही?
- शिवम की मौत की सूचना मिलने पर उनके पिता विनोद यादव की भी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.