मेरठ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में तीसरी मौत, जांच जारी
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की मौत, भर्ती बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जा रही है
मेरठ में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तीसरी मौत हो गई है, जिससे संबंधित जांच जारी है। अब तक इस परीक्षा में कुल तीन अभ्यर्थी की मौत हुई है, जबकि कई अन्य की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और भर्ती बोर्ड जांच के लिए प्रयासरत हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मेरठ में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है। यह इस प्रक्रिया में तीसरी मौत है।
पुलिस के मुताबिक भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सचिन की मौत रविवार को हुई। वह 16 सितंबर को दौड़ के दौरान बेहोश होकर गिर गया था। पहले उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, बाद में स्वजन उसे आनंद हॉस्पिटल ले गए जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार को 995 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। निर्धारित समय पर 39 पुरुष और 47 महिलाएं दौड़ पूरी नहीं कर पाईं। पांच राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, जिसमें गर्मी न सह पाने से एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया था। उसके पैर में पहले भी फ्रैक्चर था। इसके अलावा एक दर्जन अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई है। अभिलेखों के सत्यापन के बाद करीब एक लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती वंशी नगला बेनीपुर चौधरी निवासी अधिवक्ता विनोद यादव बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं। उनकी जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव (27) की मौत हो गई।
शिवम ने 11 राउंड सफलतापूर्वक पूरे किए थे, लेकिन 12वें राउंड में लक्ष्य के करीब पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं। यह घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के कांठ रोड स्थित नौंवी वाहिनी पीएसी के मैदान की शुक्रवार सुबह लगभग सवा आठ बजे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
शिवम के पिता विनोद यादव और मौसेरे भाई हिमांशु यादव के साथ बरेली से रोडवेज बस में शुक्रवार की रात करीब दस बजे मुरादाबाद आए थे। शिवम की दौड़ परीक्षा पांचवीं पाली में थी जबकि हिमांशु की अंतिम पाली में।
नियंत्रित दौड़ में निर्धारित 4800 मीटर की दूरी तय करने के लिए 28 मिनट का समय दिया गया था। शिवम सुबह 8.16 बजे अपनी दौड़ का 12वां राउंड लगा रहे थे, जब उसकी तबीयत बिगड़ी। मैदान में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत दौड़ के कारण नहीं, बल्कि गले में पानी की छोटी प्लास्टिक बोतल फंसने से हुई थी। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटना के समय मौजूद अभ्यर्थियों व स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
सोमवार को भी शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी रहेगी
अवनीश कुमार, एसपी
इसकी रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को भेजी जा रही है
अवनीश कुमार, क्राइम
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हुई मौतों के क्या कारण हैं?
- कई मौतों के कारण अलग-अलग हैं जैसे बेहोशी, हार्ट अटैक और गले में प्लास्टिक फंसना।
- शिवम यादव की मौत कब और कैसे हुई?
- शिवम यादव की मौत मुरादाबाद में दौड़ के 12वें राउंड के दौरान हुई, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक पुष्टि हुई।
- योगेंद्र सिंह की मौत कैसे हुई?
- योगेंद्र सिंह की मौत दौड़ के कारण नहीं, बल्कि गले में पानी की प्लास्टिक बोतल फंसने से हुई।
- परीक्षा के दौरान कितनी अभ्यर्थियों की हालत खराब हुई?
- पांच राउंड में एक अभ्यर्थी बेहोश हुआ, और एक दर्जन से अधिक की हालत बिगड़ी।
- पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया दी?
- मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.