चकिया में महाराजा किला में पूजा पंडाल के लिए स्थल पूजन
समिति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर पूजा की तैयारियां शुरू कीं
चकिया के महाराजा किला में दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए स्थल पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न होने के बाद पंडाल निर्माण और पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने सुजय कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चकिया। चकिया के महाराजा किला में रविवार देर शाम दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए स्थल पूजन किया गया। समिति अध्यक्ष सुनील मद्धेशिया के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा स्थल पर ध्वज स्थापित कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए।
ब्राह्मण मंगल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान सोनू कसौधन, विपिन चौरसिया, विकास मद्धेशिया, भोला गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, शिवाकांत यादव, कमलेश शर्मा, विक्की जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्थल पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण और दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने सुजय कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पूजा स्थल पर कौन-कौन उपस्थित थे?
- पूजा स्थल पर सोनू कसौधन, विपिन चौरसिया, विकास मद्धेशिया समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.