सपा सांसद इकरा हसन ने मस्जिद बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार पर हमला बोला
चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने और तनाव फैलाने का आरोप
सपा सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को चुनावी रणनीति करार देते हुए सरकार पर宗教 स्थानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिला पत्रकारों के मुद्दों पर भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनज़र धार्मिक स्थलों को जमींदोज किया जा रहा है और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति हो रही है।
इकरा हसन ने बताया कि जिस मस्जिद पर कार्रवाई हुई, वह 1947 से जुड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के लालच में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है और समाज में धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने कहा, ''चुनाव नजदीक है और 1947 की बनी हुई मस्जिद को जमींदोज कर दिया गया। वोट के लालच में इनको सिर्फ एक ही काम आता है- हिंदू-मुस्लिम फैलाना और धार्मिक स्थलों को जमींदोज करना।''
सपा सांसद ने किसानों और युवाओं के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं और पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इन असली मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।
दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ पुलिस की कथित कार्रवाई पर भी उन्होंने कड़ी निंदा की। इकरा हसन ने कहा, ''दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ पुलिस ने जिस तरह की कार्रवाई की, मैं उसकी घोर निंदा करती हूं। पत्रकारों को अपना काम करने की आजादी होनी चाहिए। अगर पत्रकार सवाल पूछता है या खबर कवरेज करता है तो उसके साथ लाठीचार्ज या बदसलूकी नहीं होनी चाहिए।''
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मस्जिद की बुलडोजर कार्रवाई कब की गई है?
- लेख में तारीख नहीं दी गई है, लेकिन कार्रवाई को चुनाव के नजदीक बताया गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.