गन्ना किसान अब घर बैठे देख सकेंगे पर्ची और आपूर्ति कैलेंडर
केनयूपी.इन पोर्टल और ई-गन्ना ऐप पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी
गन्ना किसान अब केनयूपी.इन पोर्टल और ई-गन्ना एप के माध्यम से घर बैठे अपनी पर्ची और आपूर्ति कैलेंडर ऑनलाइन देख सकेंगे। यदि किसी विवरण में गलती हो तो किसान उसे संशोधित कराने के लिए आवेदन भर सकते हैं। पेराई सत्र इस वर्ष 11 नवंबर के आसपास शुरू होने का अनुमान है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गन्ना किसानों को अब पेराई सत्र शुरू होने से पहले अपनी पर्ची और आपूर्ति का विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलेगी। इससे किसान खेत से मिल तक पहुंचने से पहले अपने रकबे, अनुमानित उत्पादन और संभावित पर्चियों का ब्योरा देख सकेंगे।
गन्ना विभाग अंतिम कैलेंडर तैयार कर रहा है, जिसे चीनी मिलों के संचालन से पहले केनयूपी.इन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। करीब 23,976 किसानों के लिए तौल आपूर्ति पर्चियां तैयार की जाएंगी। विभाग प्री-कैलेंडर भी तैयार कर रहा है, जिसमें किसान के नाम दर्ज रकबा, अनुमानित उत्पादन और संभावित पर्चियों का विवरण उपलब्ध रहेगा। इसे 5 सितंबर तक किसानों के सामने प्रदर्शित किया जा चुका है।
17 सितंबर को सट्टा प्रदर्शन मेले के माध्यम से किसानों को उनके आंकड़ों की जानकारी दी गई, जिसमें ऑनलाइन समिति सदस्य बनने तथा उपज बढ़ोतरी की रसीद कटवाने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन करने की सूचना भी शामिल थी।
यदि किसी किसान के रकबे, उत्पादन या पर्ची संबंधी विवरण में गड़बड़ी मिलती है तो उसे संशोधन कराने का अवसर मिलेगा। पर्ची जारी होने की सूचना किसान के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। किसान ई-गन्ना एप पर अपना कोड डालकर पर्चियों की संख्या और कैलेंडर देख सकेंगे। जिन किसानों को कोड की जानकारी नहीं है, वे अपना नाम और गांव दर्ज करके भी कैलेंडर देख सकते हैं।
रौजागांव चीनी मिल का पेराई सत्र 11 नवंबर के आसपास शुरू होने की संभावना है। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में 265 गन्ना ग्राम सक्रिय हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसान अपनी पर्ची ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?
- किसान ई-गन्ना एप पर अपना कोड डालकर या नाम और गांव दर्ज करके पर्ची देख सकते हैं।
- अगर पर्ची या उत्पादन विवरण में गलती हो तो क्या करना होगा?
- किसान को संशोधन कराने का मौका मिलेगा ताकि वे गलत जानकारी सुधार सकें।
- पर्ची जारी होने की सूचना कैसे मिलेगी?
- किसानों को उनकी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पर्ची जारी होने की सूचना भेजी जाएगी।
- किसान सट्टा प्रदर्शन मेले में क्या कर सकते हैं?
- मेले में किसान ऑनलाइन समिति सदस्य बनने और उपज बढ़ोतरी की रसीद कटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.