चंडीगढ़ में बब्बर खालसा से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार
पुलिस ने पांच किलो विस्फोटक और हथियार बरामद कर साजिश नाकाम की
चंडीगढ़ पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री, हथियार और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलर से निर्देश प्राप्त कर चंडीगढ़ में आतंक फैलाने की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच किलो जिलेटिन स्टिक विस्फोटक, डेटोनेटर, रिमोट ट्रिगरिंग सिस्टम और पिस्तौल बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह, 21 वर्षीय जशनप्रीत सिंह उर्फ जशानदीप और 19 वर्षीय प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। तीनों तरनतारन और अमृतसर के निवासी हैं।
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित इंटर-स्टेट बस टर्मिनस के पीछे संदिग्ध विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने इस मामले में थाना-36 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4(बी) और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी विदेशी हैंडलर सतनाम उर्फ सट्टा नौशेरा के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, वे उसके निर्देश पर चंडीगढ़ में आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे, जिसका मकसद शहर में आतंक फैलाना था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। बरामद विस्फोटक सामग्री और हथियारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जांच एजेंसियां विस्फोटक सामग्री के स्रोत और इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। किसी भी तरह से आतंक फैलाने या सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की उम्र और निवास स्थान क्या है?
- गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 19 और 21 वर्ष है और वे तरनतारन और अमृतसर के निवासी हैं।
- क्या पुलिस ने किसी और के शामिल होने का संदेह जताया है?
- हा, पुलिस जांच एजेंसियां विस्फोटक सामग्री के स्रोत और साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं।
- क्या आरोपियों के किसी विदेशी हैंडलर से संपर्क में होने की बात सामने आई?
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलर सतनाम उर्फ सट्टा नौशेरा के संपर्क में थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.