86 कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा
किसानों का चयन लॉटरी से होगा, अनुदान सीधे खाते में जमा होगा
इस वर्ष जिले में 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा, जिसमें 16 नए यंत्र शामिल किए गए हैं। किसानों का चयन ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा और अनुदान सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। योजना के तहत ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने और कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने की भी योजना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
इस वर्ष जिले में 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। 16 नए आधुनिक यंत्र योजना में शामिल किए गए हैं। किसानों का चयन ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
योजना के तहत मल्टी क्रॉप प्लांटर, ट्रैक टाइप कंबाइन, मेज हार्वेस्टर, रेज्ड बेड प्लांटर और रिवर्सिबल एमबी प्लग समेत अन्य यंत्र शामिल हैं। इन मशीनों से जुताई, बुआई, फसल प्रबंधन और कटाई में किसानों को सुविधा मिलेगी।
किसानों को बिहार कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। आधार आधारित सत्यापन के बाद पंजीकरण आईडी से कृषि यांत्रिकीकरण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने वाले किसानों का चयन लॉटरी से होगा। चयनित किसानों को उसी दिन स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में यंत्र की खरीद नहीं की गई तो स्वीकृति पत्र स्वतः रद्द हो जाएगा।
अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
खेतों में ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिले में ड्रोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा छह कस्टम हायरिंग सेंटर, एक विशेष कस्टम हायरिंग सेंटर और एक कृषि यंत्र बैंक स्थापित करने की योजना है। कृषि यंत्र बैंक के लिए अधिकतम आठ लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।
इस वर्ष जिले के लिए योजना के तहत खर्च की जाने वाली राशि का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। किसानों से समय सीमा में आवेदन करने की अपील की गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसानों को आवेदन के लिए क्या करना होगा?
- किसानों को बिहार कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण कर आधार आधारित सत्यापन कराना होगा।
- यदि यंत्र की खरीद समय पर नहीं हुई तो क्या होगा?
- स्वीकृति पत्र स्वतः रद्द हो जाएगा यदि निर्धारित अवधि में यंत्र की खरीद नहीं की गई।
- किस प्रकार के कृषि यंत्र योजना में शामिल हैं?
- मल्टी क्रॉप प्लांटर, ट्रैक टाइप कंबाइन, मेज हार्वेस्टर, रेज्ड बेड प्लांटर और रिवर्सिबल एमबी प्लग जैसे यंत्र शामिल हैं।
- किसानों को ड्रोन तकनीक के लिए क्या सुविधा मिलेगी?
- जिले में ड्रोन उपलब्ध कराने और उपयोग बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.