National 2 MIN READ

दिहाड़ी मजदूर चंद घंटों के लिए बन गया अरबपति

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 3 अगस्त (आईएएनएस)। एक दिहाड़ी मजदूर अचानक अरबपति बन गया- भले ही कुछ ही घंटों के लिए।
AI सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के दिहाड़ी मजदूर बिहारी लाल के बैंक खाते में तकनीकी त्रुटि के कारण कुछ घंटों के लिए 2,700 करोड़ रुपये दिखाई दिए। हालांकि, बाद में खाते की जांच करने पर उसमें सिर्फ 126 रुपये बचे थे और बैंक ने इसे बैंकिंग त्रुटि बताते हुए खाते को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

दिहाड़ी मजदूर चंद घंटों के लिए बन गया अरबपति
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 3 अगस्त (आईएएनएस)। एक दिहाड़ी मजदूर अचानक अरबपति बन गया- भले ही कुछ ही घंटों के लिए।

राजस्थान में एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर बिहारी लाल (45) ने अपने गांव के एक जनसेवा केंद्र से बैंक ऑफ इंडिया के अपने जनधन खाते से 100 रुपये निकाले। कुछ मिनट बाद, उसे एक एसएमएस मिला, जिसमें उसके खाते में शेष राशि 2,700 करोड़ रुपये की दिखाई गई।

वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अपने पैतृक स्थान पर था, क्योंकि मानसून सीजन के कारण ईंट-भट्ठा इकाई बंद थी।

बिहारी लाल को जब यकीन नहीं हुआ तो वह बैंक मित्र के पास गया। उन्होंने खाते की जांच की और उसके खाते में शेष राशि 2,700 करोड़ रुपये होने की पुष्टि की।

बिहारी लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, फिर मैंने उनसे अपना खाता दोबारा चेक करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने तीन बार चेक किया। जब मुझे विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकाल कर मुझे दे दिया। मैंने देखा कि मेरे खाते में 2,700 करोड़ रुपये हैं।

हालांकि, उसकी खुशी चंद घंटे ही कायम रही, क्योंकि जब वह अपना खाता चेक करने के लिए बैंक की शाखा में पहुंचा, तो उसे बताया गया कि शेष राशि सिर्फ 126 रुपये है।

बाद में बैंक के प्रमुख जिला प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि खाते की जांच की गई और उसमें केवल 126 रुपये थे।

उन्होंने कहा, यह स्पष्ट रूप से एक बैंकिंग त्रुटि हो सकती है। बिहारी लाल के खाते को कुछ समय के लिए जब्त कर लिया गया है और मामला बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।

बिहारी लाल राजस्थान में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर के रूप में काम करता है और प्रतिदिन 600 से 800 रुपये कमाता है, मगर बरसात के मौसम में ईंट-भट्ठा बंद रहने के कारण फिलहाल वह इतना भी नहीं कमा पा रहा है।

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैंक ने खाते की गलती कैसे संभाली?
बैंक ने खाते को जब्त कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।
बिहारी लाल द्वारा आमतौर पर कितने रुपये प्रतिदिन कमाए जाते हैं?
बिहारी लाल प्रतिदिन 600 से 800 रुपये कमाता है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
03 शिक्षा चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ वॉकाथॉन, प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई
04 स्वास्थ्य पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 अगस्त 2022, 20:23 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:07 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

National

राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द

शिक्षा

उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

राजस्थान

बीकानेर में बढ़ा तापमान, 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

क्राइम

ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की

Recommended Stories

More from National
ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली
National
इससे जुड़ी ख़बरें

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द
National
इससे जुड़ी ख़बरें

राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 20 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 10 सितंबर 2026
बीकानेर में बढ़ा तापमान, 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

बीकानेर में बढ़ा तापमान, 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 2 सितंबर 2026
ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 2 सितंबर 2026
12 सितंबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
कानून / कोर्ट
इससे जुड़ी ख़बरें

12 सितंबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 10 सितंबर 2026
पांच दिवसीय बैंकिंग लागू न होने से 50 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित
बिजनेस
इससे जुड़ी ख़बरें

पांच दिवसीय बैंकिंग लागू न होने से 50 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 12 सितंबर 2026
हाईकोर्ट ने चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाई
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

हाईकोर्ट ने चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाई

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
03 शिक्षा चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ वॉकाथॉन, प्रशासन ने हरी झंडी दिखाई
04 स्वास्थ्य पाली में जातरुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 गंभीर घायल

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.