National 2 MIN READ

एनडीए के उप मुख्यमंत्री को कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ी – सुशील मोदी

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। भाजपा के नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को तेजस्वी के सुरक्षा बढ़ाए जाने पर निशाना साधा है।
AI सार

भाजपा नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर आलोचना की, उन्होंने कहा कि उनके 12 साल के उप मुख्यमंत्री कार्यकाल में कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी या जेड-प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी। मोदी ने सवाल उठाया कि जनता के राज में डरने की क्या आवश्यकता है और महागठबंधन सरकार की आलोचना की कि वास्तविक मुख्यमंत्री कौन है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

एनडीए के उप मुख्यमंत्री को कभी बुलेट प्रूफ गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ी – सुशील मोदी
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। भाजपा के नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को तेजस्वी के सुरक्षा बढ़ाए जाने पर निशाना साधा है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में 12 साल तक उप मुख्यमंत्री रहा, लेकिन सरकार को न मुझे बुलेट प्रूफ गाड़ी देने की जरूरत महसूस हुई, न जेड-प्लस सुरक्षा की।

उन्होंने कहा कि मामूली सुरक्षा के बीच मैंने सरकारी आवास से लंबे समय तक जनता की सेवा की। जिनका राजपाट आते ही जनता सहम जाती है, भला उनको किससे इतना खतरा है कि सुरक्षा बढ़ायी जा रही है।

मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि अब के डिप्टी सीएम पहले ही कार्यकाल में 5, देशरत्न मार्ग वाले सरकारी आवास में 46 एसी लगवा चुके हैं। गरीबों के मसीहा ने पद से हटने के बाद भी आलीशान बंगला न छोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी, लेकिन दाल नहीं गली। उन्हें लगता था कि जो बंगला एक राजकुमार के लायक बनाया गया, उसमें दूसरा कैसे रह सकता है?

मोदी ने आगे लिखा है कि उन्हें एनडीए का डिप्टी सीएम तो बीपीएल स्तर की सुविधा के लायक लगता था।

मोदी ने कटाक्ष करते हुए आगे कहा, मुख्यमंत्री अपने नौजवान उप मुख्यमंत्री को जिस आदर और विनम्रता के साथ उनका हाथ पकड़ कर कुर्सी तक ले जाते दिखे, उससे साफ है कि डी-फैक्टो सीएम कौन है और कौन एहसान तले दबा हुआ।

मोदी ने तेज प्रताप यादव पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन 2 में भी बड़े राजकुमार को छोटी कुर्सी मिलेगी, लेकिन उन्हें उनकी पसंद का स्वास्थ्य विभाग ही मिलना चाहिए। इलाज बेहतर हो या न हो, कम से कम जनता का मनोरंजन होते रहना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सुशील मोदी का अपने समय के सरकारी आवास में क्या अनुभव था?
मोदी ने कहा कि मामूली सुरक्षा में अपने सरकारी आवास से उन्होंने जनता की सेवा की।
सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव के विभाग पर क्या टिप्पणी की?
मोदी ने टिप्पणी की कि महागठबंधन 2 में भी बड़े राजकुमार को छोटी कुर्सी मिलेगी, लेकिन उन्हें उनकी पसंद का स्वास्थ्य विभाग ही मिलना चाहिए।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
Trust & Transparency

How this story was handled

Published12 अगस्त 2022, 10:16 IST IST
Last updated4 सितंबर 2026, 08:27 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, निठारी कांड फिर चर्चा में

National

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

मौसम

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बिहार बाढ़ में मदद न करने का आरोप लगाया

मौसम

बिहार के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

राजनीति

जेडीयू ने जताई एनडीए के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात

Recommended Stories

More from National
सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, निठारी कांड फिर चर्चा में
National
इससे जुड़ी ख़बरें

सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, निठारी कांड फिर चर्चा में

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026
ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली
National
इससे जुड़ी ख़बरें

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बिहार बाढ़ में मदद न करने का आरोप लगाया
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बिहार बाढ़ में मदद न करने का आरोप लगाया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 14 सितंबर 2026
बिहार के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

बिहार के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026
जेडीयू ने जताई एनडीए के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

जेडीयू ने जताई एनडीए के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 16 सितंबर 2026
तेज प्रताप ने जमुई घटना पर सरकार को अनशन की चेतावनी दी
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

तेज प्रताप ने जमुई घटना पर सरकार को अनशन की चेतावनी दी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.