National 3 MIN READ

वाईएसआरसीपी सांसद के कथित नग्न वीडियो कॉल की जांच के आदेश

अमरावती, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को वाईएसआरसीपी सांसद गोरंतला माधव का एक कथित नग्न वीडियो कॉल वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए।
AI सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने वाईएसआरसीपी सांसद गोरंतला माधव के एक कथित नग्न वीडियो कॉल वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। सांसद ने वीडियो को मॉफ्र्ड बताते हुए खुद को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यदि जांच में वीडियो मॉफ्र्ड नहीं पाया गया, तो माधव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपक्षी टीडीपी ने भी वाईएसआरसीपी नेताओं के आचरण की आलोचना की है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

वाईएसआरसीपी सांसद के कथित नग्न वीडियो कॉल की जांच के आदेश
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

अमरावती, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को वाईएसआरसीपी सांसद गोरंतला माधव का एक कथित नग्न वीडियो कॉल वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए।

हालांकि, सांसद ने दावा किया कि यह उन्हें बदनाम करने के लिए एक मॉफ्र्ड वीडियो था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो में, हिंदूपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सदस्य ने कथित तौर पर एक महिला के साथ बातचीत की और कथित तौर पर अपने कपड़े भी उतार दिए।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के सांसद ने आरोप लगाया कि वीडियो उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा थे।

उन्होंने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। माधव ने दावा किया कि जिम से उनके वीडियो को उन लोगों ने मॉर्फ किया है जो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने कथित तौर पर घटना को गंभीरता से लिया है।

वाईएसआरसीपी महासचिव और सरकारी सलाहकार सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा, माधव ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि यह एक मॉफ्र्ड वीडियो है। पुलिस जांच कर रही है। अगर यह सामने आता है कि यह एक मॉफ्र्ड वीडियो नहीं है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रामकृष्ण रेड्डी ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस बीच विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने कहा है कि वाईएसआरसीपी के कुछ नेताओं का व्यवहार बेहद बेशर्म है।

पूर्व विधायक और तेदेपा के वरिष्ठ नेता बोंडा उमामहेश्वर राव ने कहा कि वाईएसआरसीपी के कुछ नेताओं का व्यवहार बहुत नीच है और हिंदूपुर लोकसभा सदस्य गोरंटला माधव का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उनकी पार्टी के नेताओं के निंदनीय आचरण के बारे में बताता है।

उमामहेश्वर राव ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि वाईएसआरसीपी के सांसदों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं का व्यवहार बहुत ही घृणित है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, गोरंटला माधव के खिलाफ धारा 376, धारा 302 और धारा 506 के तहत मामले लंबित हैं, बोंडा उमा ने आरोप लगाया कि यह मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी हैं, जो उनकी पार्टी के सांसदों के इस तरह के खराब व्यवहार के लिए जिम्मेदार हैं।

टीडीपी नेता ने टिप्पणी की, अतीत में भी, हम सभी ने देखा है कि कैसे वीडियो में मंत्री अंबाती रामबाबू ने एक महिला के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें बेशर्मी से अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया।

Your email address will not be published. Required fields are marked *

{{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}Your submission failed. The server responded with {{status_text}} (code {{status_code}}). Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More {{/message}}

{{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}It appears your submission was successful. Even though the server responded OK, it is possible the submission was not processed. Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More {{/message}}

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

विपक्षी पार्टी टीडीपी की क्या प्रतिक्रिया है?
टीडीपी ने वाईएसआरसीपी नेताओं के व्यवहार को बेशर्म और निंदनीय बताया है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
02 राजस्थान निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार रुपए चोरी
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
Trust & Transparency

How this story was handled

Published5 अगस्त 2022, 07:12 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 20:32 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

National

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

राज्य

देश के आठ राज्यों में अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

मौसम

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम 23 सितंबर को ओडिशा-आंध्र तट के करीब

मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर, अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार

Recommended Stories

More from National
दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया
National
इसी श्रेणी की और ख़बरें

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 21 सितंबर 2026
ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली
National
इससे जुड़ी ख़बरें

ONGC को ओडिशा के समुद्र में 1450 मीटर गहराई पर गैस मिली

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
देश के आठ राज्यों में अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

देश के आठ राज्यों में अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 13 सितंबर 2026
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम 23 सितंबर को ओडिशा-आंध्र तट के करीब
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम 23 सितंबर को ओडिशा-आंध्र तट के करीब

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर, अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर, अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 14 सितंबर 2026
भारत ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क घटाया
बिजनेस
इससे जुड़ी ख़बरें

भारत ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क घटाया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 17 सितंबर 2026
किया सोरेंटो में भारत की पहली हाइब्रिड पावरट्रेन और AI असिस्टेंट
बिजनेस
इससे जुड़ी ख़बरें

किया सोरेंटो में भारत की पहली हाइब्रिड पावरट्रेन और AI असिस्टेंट

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 5 सितंबर 2026
आंध्र प्रदेश में मलेरिया दवा से 7 साल की बच्ची की मौत, 71 लोग बीमार
स्वास्थ्य
इससे जुड़ी ख़बरें

आंध्र प्रदेश में मलेरिया दवा से 7 साल की बच्ची की मौत, 71 लोग बीमार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
02 राजस्थान निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार रुपए चोरी
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.