National 2 MIN READ

मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर को बनाई डीपी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्च र पर तिरंगा लगाया तो कांग्रेस ने इस अभियान के जवाब में अब एक नए अभियान की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस पार्टी 15 अगस्त से पहले हाथ में तिरंगा लिए जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी डीपी पर ल
AI सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस ने 15 अगस्त से पहले जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर में लगाने की पहल की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने अपनी डीपी बदलकर इस अभियान की शुरुआत की है, जिसमें संघ के प्रति आलोचनात्मक टिप्पणी भी शामिल है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर को बनाई डीपी
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आजादी के अमृत महोत्सव पर जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्च र पर तिरंगा लगाया तो कांग्रेस ने इस अभियान के जवाब में अब एक नए अभियान की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस पार्टी 15 अगस्त से पहले हाथ में तिरंगा लिए जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी डीपी पर लगाने की शुरूआत कर दी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रोफाइल पिक्च र को बदल कर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाकर इसकी शुरूआत की है तो वहीं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल दी है।

जयराम रमेश ने संघ पर हमला बोलते हुए कहा, वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए। देशवासियों ने ऐसा ही किया।

हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?

दरअसल इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दो अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या तिरंगे को सोशल मीडिया प्रोफाइल में लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था।

आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर देश वासियों को अपने लोगों संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जो संपूर्ण देश में 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे।

Individualized service excellence, bespoke service excellence. Personalization perfection. Customization excellence.

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हर घर तिरंगा अभियान का मकसद क्या है?
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण जगाना है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
04 राजस्थान बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 अगस्त 2022, 23:03 IST IST
Last updated4 सितंबर 2026, 08:22 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास

National

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

राजनीति

सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी, राहुल-प्रियंका से की पहली मुलाकात

धर्म / अध्यात्म

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला

राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में उत्सव

Recommended Stories

More from National
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास
National
इससे जुड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026
दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया
National
इसी श्रेणी की और ख़बरें

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 21 सितंबर 2026
सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी, राहुल-प्रियंका से की पहली मुलाकात
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी, राहुल-प्रियंका से की पहली मुलाकात

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 8 सितंबर 2026
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में उत्सव
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में उत्सव

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 17 सितंबर 2026
राहुल गांधी ने यूपीआई टैक्स पर पीएम मोदी पर हमला बोला
दुनिया
इससे जुड़ी ख़बरें

राहुल गांधी ने यूपीआई टैक्स पर पीएम मोदी पर हमला बोला

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 16 सितंबर 2026
राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से शिक्षा और रोजगार पर संवाद किया
शिक्षा
इससे जुड़ी ख़बरें

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से शिक्षा और रोजगार पर संवाद किया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 21 सितंबर 2026
राहुल गांधी की पीएम मोदी की नकल पर सियासत तेज
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

राहुल गांधी की पीएम मोदी की नकल पर सियासत तेज

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 20 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
04 राजस्थान बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.