
बेंगलुरु में केंद्रीय GST अधिकारी 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा
बेंगलुरु में लोकायुक्त टीम ने केंद्रीय GST विभाग के सुपरिटेंडेंट मोहित प्रताप सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक झूठी शिकायत बंद करने के लिए यह रकम मांगी थी। कार्रवाई उनके कोरमंगला स्थित कार्यालय में हुई।.






