
कौशांबी में ड्यूटी के दौरान डांस देखने पर दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
कौशांबी के कड़ाधाम थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान बार-बाला का डांस देखते हुए वीडियो वायरल हुआ। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने इस लापरवाही को संज्ञान में लेकर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सर्किल अफसर को सौंप दी गई है।.





