
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन में छिपा कृष्ण जन्म का रहस्य
हिंदू धर्म में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 4 सितंबर को है, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस अवसर पर कई सुंदर भजन गाए जाते हैं, जिनमें 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' विशेष रूप से प्रसिद्ध है।.

