
खटीमा में बाघ के हमले में घायल किशोर को मिली 30 हजार रुपये की सहायता
खटीमा के बग्गा-54 गांव में 28 अगस्त को बाघ के हमले में घायल 15 वर्षीय ईश्वर सिंह बिष्ट का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये दिए हैं।.








