
17 साल से फरार चरस तस्कर हाजी को अनंतनाग से एएनटीएफ ने पकड़ा
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 17 साल से फरार चरस तस्कर शबीर अहमद उर्फ हाजी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी वर्ष 2009 में दिल्ली से अहमदाबाद जा रही ट्रेन में पकड़ी गई बड़ी चरस खेप से जुड़ी जांच के तहत हुई।.





