
खैरथल के कांकरा गांव में 2 हेक्टेयर में 500 पौधे लगाए गए
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के कांकरा गांव में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की टीम ने मिलकर करीब 2 हेक्टेयर भूमि पर 500 पौधे लगाए। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया।.
