
जोधपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत
जोधपुर के झालामंड चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया।.



