
श्रीगंगानगर धान मंडी में बारिश से जलभराव, सफाई व्यवस्था बदहाल
श्रीगंगानगर की नई धान मंडी में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के बाद परिसर में जलभराव हो गया। नालियां जाम होने से पानी मंडी की दुकानों और किसानों की जिंसों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।.








