
सीकर में साइबर ठगों ने 4.08 लाख रुपए ठगे
सीकर में साइबर ठगों ने पुराने 1, 2 और 5 रुपए के नोटों के महंगे दाम देने का झांसा देकर युवक से 4.08 लाख रुपए ठग लिए। युवक ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर ठगों के चक्कर में आकर यह रकम अलग-अलग नंबरों पर फोन पे ट्रांसफर की। अब उसने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।.






