
करौली नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा-कांग्रेस की सियासी जंग तेज
करौली नगर परिषद के सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। 55 वार्डों में 325 प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में कैद है और 14 सितंबर को मतगणना होगी। राजनीतिक दल संभावित नतीजों का आकलन कर जोड़-तोड़ की तैयारी में जुटे हैं।.






