
भाजपा ने पंजाब में 13 दिन की नशा मुक्त यात्रा शुरू की
भारतीय जनता पार्टी ने 18 सितंबर से पंजाब में नशा मुक्त यात्रा शुरू की। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा और इसमें करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पठानकोट में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.




