
सत्य निकेतन में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई फंसे
नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को तीन मंजिला एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। दोपहर करीब 1:30 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गया। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।.







