
झालावाड़ में 24 घंटे में 282 मिलीमीटर बारिश, दो बांधों के गेट खुले
झालावाड़ जिले में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 282 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे दो बांधों के गेट खोलने पड़े। छापी बांध के चार गेट खोलकर 10870 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।.
