
दिल्ली हाई कोर्ट ने डीयू कॉलेजों में हॉस्टल सुविधा पर केंद्र-राज्य से जवाब मांगा
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दाखिल की गई थी।.





