
ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था।.








