
ब्रेंट तेल 99.36 डॉलर पर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दबाव
पश्चिम एशिया में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 1.44 प्रतिशत बढ़कर 99.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है। देश अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है।.






