
राजसमंद में 90 वर्षीय वृद्धा से नकाबपोशों ने जेवर लूटे
राजसमंद के कुंवारिया थाना क्षेत्र की छूर बस्ती में देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने 90 वर्षीय नोजी बाई के घर में घुसकर सोने के जेवर लूट लिए। पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला के कान में चोट पहुंचाई, जिससे वह लहूलुहान हो गई।.




