
हनुमानगढ़ में बारिश न होने से 80% खरीफ फसल बर्बाद
हनुमानगढ़ जिले के पल्लू तहसील क्षेत्र में बारिश न होने से खरीफ फसलें लगभग 80 फीसदी खराब हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन से पल्लू तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष गिरदावरी कराने और फसल बीमा कंपनियों से कम से कम 25 फीसदी भुगतान तुरंत करने की मांग की है।.
