
ब्यावर में ट्रक से डीजल और बैटरी चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
ब्यावर जिले के आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र में ट्रक-ट्रेलरों से डीजल और स्टार्टर बैटरी चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लीटर डीजल और बैटरियां बरामद की गई हैं।.







