
भारत-अफगानिस्तान मैच के कारण दिल्ली में कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच के चलते दोपहर दो बजे से रात 11.45 बजे तक स्टेडियम और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित मार्गों से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है।.







