
ओडिशा पुलिस में आपातकालीन सेवा के लिए 4,195 नए पद सृजित
ओडिशा पुलिस मुख्यालय ने आपातकालीन सेवा प्रणाली के तीसरे चरण के तहत कुल 4,195 नए पद सृजित किए हैं। गृह विभाग के निर्देश और डीजीपी की मंजूरी के बाद इन पदों का राज्य के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में आवंटन किया गया है। इससे पुलिस सेवा को और तेज, मजबूत तथा प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।.
