
सोनभद्र में 4077 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4077 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि डीसीएम ट्रक को रोककर जांच की गई, जिसमें शराब की पेटियां मिलीं। आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।.








