
भारतीय दंपति ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी को 20 मिलियन डॉलर दिए
भारतीय मूल के अनुराधा और विकास सिन्हा ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास को 20 मिलियन डॉलर का बड़ा दान दिया है। इस रकम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के लिए नया कॉलेज बनाया जाएगा, जिसका नाम दंपति के नाम पर रखा जाएगा।.





