
आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार हादसे में तीन की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।.



