
झालावाड़ कॉलेज में महाराणा प्रताप पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
झालावाड़ के पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों ने दिवेर विजय महोत्सव के तहत महाराणा प्रताप पर खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें स्टूडेंट्स ने महाराणा प्रताप के शौर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कुशलता पर अपने विचार रखे।.




