
मैथ्यू वेड ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 17 सितंबर को घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 38 वर्षीय वेड ने बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस और लिस्ट-ए क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलना बंद करने का फैसला किया। उनका लगभग दो दशक लंबा क्रिकेट सफर अब पूरी तरह समाप्त हो गया है।.






